छत्तीसगढ़

न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज ने सकरी स्कूल में लगाया कैम्प, 203 बच्चों की हुई जांच

बिलासपुर के सकरी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज ने बुधवार को डेंटल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। कैंप में बच्चों और स्टाफ की मौखिक स्वास्थ्य जांच की गई।

यह कैंप कॉलेज के चेयरमैन प्रकाश दावड़ा, सचिव अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 203 बच्चों और स्टाफ की स्क्रीनिंग की।

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की डॉक्टर स्वाति अग्रवाल ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को ओरल हेल्थ की समस्याओं, उचित ब्रशिंग तकनीक और सही आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कैंप में डॉ. देपनिता, डॉ. प्रीना, डॉ. असीम, डॉ. भास्कर, डॉ. अंकिता सहित बीडीएस फाइनल ईयर की छात्राएं अल्फिया और अदिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के प्राचार्य ने पूरे आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि समाज में दंत स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए पहले भी कई स्कूलों में कैंप आयोजित किये जा चुके हैं और आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।