छत्तीसगढ़

कांकेर ब्रेकिंग: NH-30 पर बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई—3 युवक घायल, एक की हालत गंभीर

कांकेर|  नेशनल हाइवे 30 पर ग्राम मचांदूर के पास आज बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार डिवाइडर से सीधी टकरा गई।

कार में सवार बालोद जिले के खारड़ीग्गी ग्राम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और युवक मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत चारामा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मामला थाना चारामा क्षेत्र का है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।