छत्तीसगढ़

लकड़ी लोड ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई की

रायगढ़। जिले में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने 23 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 21 दिनों में कुल 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
 
दरअसल, लकड़ी तस्करी और बोल्डर-पत्थरों के अवैध परिवहन की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने निगरानी तेज कर दी। बताया जा रहा है कि तस्कर लकड़ी की तस्करी कर उसे शहर के आरा मिलों में खपाते हैं। वन विभाग की टीम ने 23 जनवरी को जोरापाली के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर में लोड करीब 10 क्विंटल प्रतिबंधित मिश्रित प्रजाति की लकड़ी को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। हालांकि, तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद 31 जनवरी को 2 ट्रैक्टरों में पत्थर लोड कर खरसिया से रायगढ़ लाया जा रहा था। टीम ने इन्हें छातामुड़ा चौक पर पकड़ा। 

इस मामले में नीरज कुमार (55) और कन्हैया सारथी (20) निवासी बोतल्दा को पकड़ा गया।