छत्तीसगढ़

सड़क हादसे के बाद भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने कार फूंकी, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।मामला सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी गांव का है, जहां एक कार चालक गाय को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गया और एक राहगीर को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। देखते ही देखते भीड़ ने कार को आग लगा दी।हंगामा बढ़ता देख चालक मौके से भागकर पास के खेत में छिप गया और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।