छत्तीसगढ़

नवा रायपुर मंत्रालय में शुरू हुई साय कैबिनेट की बैठक... कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम विषयों और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में लंबित नीतिगत मामलों, विभागीय प्रस्तावों और विकास योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

साय सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में लिए गए निर्णयों का सीधा असर लाखों लोगों पर पड़ सकता है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक जारी है और महत्वपूर्ण निर्णयों का इंतजार किया जा रहा है।