महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों मे मनाई आंवला नवमीं... पूजा कर स्वादिष्ट पकवानों का लिया आनंद
- मंडल के वल्लभनगर, चौबे कालोनी, तात्यापारा, डंगनिया और रोहिणीपुरम केंद्र का आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न महिला केंद्रों द्वारा अपने अपने केंद्र में आंवला नवमीं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर दीप जलाएं और फिऱ पेड़ की छांव के नीचे घर से बने स्वादिष्ठ व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान कई केंद्र की महिलाओं ने रोचक खेलों का आयोजन भी लिया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने वल्लभ नगर के गोकुल गार्डन में आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना की। साथ में दिवाली मिलन भी आयोजित किया। इस दौरान सभी ने बहुत सारे गेम खेले और अनेक व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान स्मिता चांडोळकर, प्रियंका तेंडुलकर केळकर, प्रीति केसकर, अर्चना जतकर, अपर्णा देशमुख, माधुरी गाडगे, मनीषा चिलमवार, मनीषा सदन, रोहिणी पेंडसे, सुहानी पवार चिमटे, शुभांगी आपटे और कांचन पुसदकर उपस्थित रहीं।

इसी तरह चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने रविवि परिसर स्थित बंजारी माता मंदिर पहुंचे वहां स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की और पिकनिक मनाया। इस दौरान अपर्णा काळेले, माधुरी डबली, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, गौरी मोकजदार, पल्लवी मुकादम, अंजली वैद्य, अक्षता पंडित, रंजना काथोटे, अवंती अग्निहोत्री, ज्योती खंडेश्वर उपस्थित रहीं।

मंडल के तात्यापारा केंद्र की महिलओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में आंवला नवमीं का उत्सव सेलिब्रेटकिया। इस दौरान निशा रहाटगांवकर, कुमुद कान्हे, आराधना शेष, कविता शेष, नमिता शेष, अलका लेले, संगीता टोपे, उषा कुत्रे, शोभा शेष, रेखा शेष, छाया गेडेकर, वर्षा डांगे, अलका संत, नेहा डोनगांवकर, संपदा राजिमवाले, रेणुका शेष, मीनाक्षी शेष, महावादी, रिया खानखोजे और सुरभि शेष शामिल रहीं।

इसी तरह डंगनिया केंद्र की महिलाओं द्वारा भी आंवला नवमीं रविवि परिसर स्थित बंजारी मंदिर में मनाया गया। इस दौरान सभी ने आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर साथ में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस दौरान अनुभा जाउलकर, नमिता शेष, अंजली काले, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, मिनाक्षी तारे, माधवी गिरहें, रंजना राजिमवाले, ज्योति डोळस, रश्मि डांगे, रश्मि दलाल, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े और अर्चना कुलकर्णी शामिल रही।

विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि इसी तरह रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा अनुपम गार्डन परिसर में आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने हाउजी खेला और केंद्र की सदस्या अचला मोहलीकर का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर अचला मोहलीकर अपने घर से सभी के लिए दहरोड़ी (मीठा व्यंजन) बनाकर लाई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन और गीत भी गाए। आयोजन में चित्रा बल्की, अल्का कुलकर्णी, अचला मोहलीकर, अनिता लांघे, राजश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, विशाखा पोगड़े, जयश्री गायकवाड़, अंजना भाखे, प्राची गनोदवाले, छाया अंजनकर, शीतल कंबलकर, वीणा वंडलकर और जयश्री भूरे उपस्थित रहीं।