छत्तीसगढ़

हाईटेक आंगनबाड़ी में बच्चों का पहला दिन खेलकूद में बीता

- बच्चों को महाराष्ट्र मंडल ने कराया इडली का नास्ता

रायपुर। राजधानी के टाटीबंध क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्मित और महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी पहला दिन सोमवार 22 जून  बच्चों के लिए शानदार रहा। आंगनबाड़ी में पहुंचे बच्चों ने पहले दिन खूब खेला और मस्ती की। पहले दिन बच्चों को महाराष्ट्र मंडल की ओर से इडली का नास्ता भी कराया गया।

आंगनबाड़ी की प्रमुख और महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि आज पहले दिन 13 बच्चे आए थे। पहले दिन बच्चों को सिर्फ और सिर्फ खेलने दिया गया। पहले दिन बच्चे अपने दादा-दादी, मम्मी, बुआ, चाचा के साथ आए थे। बच्चों के चेहरे में काफी खुशी नजर आई।

आंगनबाड़ी में अपनी सेवा देने पहुंचे सभासद मेघा पोतदार ने बताया कि बच्चों के लिए यहां बहुत सारे खिलौने और ट्वायज है।  बच्चों ने फिसल पट्टी का खूब आनंद लिया। वहीं झूले, सी-सा, सर्कूलर झूला, सुरंग, क्लाइंबिंग फ्रेम का खूब आनंद लिया। वहीं कुछ बच्चे रुम में बिछे सॉफ्ट प्ले मैट में ब्लॉक और पज़ल, सैंड बॉक्स और वाटर टेबल, हूला हूप्स और प्ले टेंट और हाउस में मस्ती करते रहे।