BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा... शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि... बस्तर आईजी ने दी पूरी जानकारी
VIDEO | Wreath laying ceremony organised in Chhattisgarh's Dantewada today to pay homage to 10 jawans martyred in a Maoist attack on Wednesday. pic.twitter.com/F6FNamIuiQ
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2023
बता दें कि बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने डीआरजी के जवानों पर घात लगाकर हमला किया और आईईडी ब्लास्ट किया था। इस हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा शामिल हैं।
#WATCH कुछ संदिग्ध माओवादी को हिरासत में लेकर पुलिस लौट रही थी, उसी दौरान एक गाड़ी पर माओवादियों ने हमला किया। उसमें हमारे सभी DRG जवान आर वाहन चालक की मृत्यु हो गई। ये इलाका पूर्व में भी काफी प्रभावित रहा है। मामले में जांच की जा रही है: IG सुंदरराज पी., बस्तर, दंतेवाड़ा,… pic.twitter.com/YH2i7ZCAAB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2023
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात कर चर्चा करने के बाद जवानों के पार्थिव देह को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांधा दिया। इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, डीजीपी अशोक जुनेजा, आईजी बस्तर पी. सुदरराज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
