प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से परिवार को मिला 2 लाख की बीमा राशि
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन बीमा किसी भी परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल एक छोटी वार्षिक प्रीमियम राशि जमा कर कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकता है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके नामित परिजन को 2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराएँ और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना अकेले न करना पड़े। साथ ही, सभी नागरिकों से समय पर बैंक खाते का नवीनीकरण, प्रीमियम कटौती एवं नामांकन की जानकारी अद्यतन रखने का भी आग्रह किया गया।