दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भागवत कथा के कलशयात्रा में शामिल हुई महाराष्ट्र मंडल की महिलाएं

रायपुर। राजधानी रायपुर के 8 जुलाई से शुरू हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलशयात्रा में महाराष्ट्र मंडल की महिला सभासद भी शामिल हुई।

मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्व महासम्मेलन और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 8 से 14 जुलाई तक इंडोर स्टेडियम में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा में महाराष्ट्र मंडल की महिला सभासद भी शामिल हुई।

शामिल होने वाली महिलाओं में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोफखानेवाले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल , सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, स्वास्थ्य समिति प्रभारी आस्था काळे, अपर्णा देशमुख, शुभांगी आपटे, अर्चना जतकर, कृष्णा देवांगन, दीपांजली भालेराव, प्रांजल बल्लाल, अक्षता पंडित, मनिषा वरवंडकर, गौरी क्षीरसागर, स्वाती डबली, अलका लेले, शालिनी जोशी, मनीषा होषंगाबादे प्रीती रणदिवे, प्रियांका राजपूत, सुचिता काळे, वर्षा पांडे और अवंती अग्निहोत्री शामिल हुई।