दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हिंदवी स्वराज से साम्राज्य तक दो दिवसीय विशेष कार्यशाला 18 जुलाई से

 

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक इतिहास (आदर्शों, रणनीतियों और उनके दूरदर्शी प्रशासन) को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 एवं 19 जुलाई 2026 को श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे एवं छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम समिति, महाराष्ट्र मंडल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में "हिंदवी स्वराज्य से साम्राज्य तक"विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज मिनी हॉल, महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, रायपुर में किया जा रहा है।

छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम समिति, महाराष्ट्र मंडल के समन्वयक अभिषेक बक्षी ने  कहा कि कार्याशाला 18 जुलाई को दोपहर 4 बजे से 7 बजे तक  एवं 19 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई है। कार्यशाला प्रमुख वक्ता के रुप में विक्रमसिंह मोहिते, भारतीय विद्या पारंगत, पुणे और सुधीर थोरात, कार्यवाह, श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे उपस्थित रहेंगे।

समिति के प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल ने बताया कि कार्यशाला  शिवकालीन प्रबंधन, युद्ध कौशल एवं सुशासन पर चर्चा होगी। वहीं  संवाद एवं प्रश्नोत्तरी के तहत उपस्थित सदस्यों एवं इतिहास विशेषज्ञों के साथ खुली चर्चा की जाएगी। कार्याशाला का लक्ष्य युवाओं को  छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक इतिहास की जानकारी  देकर प्रेरित करना।  दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागी होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।  

पाटिल ने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज केवल योद्धा नहीं थे। वे एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी रणनीतिकार थे। उनका सुशासन मॉडल आज भी प्रासंगिक है। हिंदवी स्वराज्य का सपना आज भी हमें राष्ट्रप्रथम और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। शिव-कार्य विस्तार के उद्देश्य से भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"

समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी,  प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल एवं महिला प्रमुख रीना बाबर ने संयुक्त रूप से अपील की कि रायपुर के सभी शिवप्रेमी नागरिक कार्यशाला में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी ऐतिहासिक कार्यशाला का लाभ लें।