पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति देवी वोरा का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
परिजनों के अनुसार, शांति देवी वोरा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के दुर्ग पहुंचने की संभावना है। शांति देवी वोरा के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।