सियान गुड़ी सहित महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
0- महाराष्ट्र मंडल के स्टाफ में भी आध्यात्मिक गतिविधियों को लेकर बढ़ी रुचि
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस बार दो प्रमुख कारणों से खास हो गया। एक तो शनिवार को एकादशी पड़ गई, दूसरा मराठा समाज के सदस्यों ने भी इस नियमित साप्ताहिक सामूहिक पाठ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मंडल के महिला केंद्रों, सियान गुड़ी, मंडल स्टाफ सहित विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भी शनिवार को सामूहिक पाठ का आध्यात्मिक अभियान जारी रखा।
महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक कार्यों की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि मराठा समाज की महिलाओं ने हमारे इस अभियान से जुड़कर अपने एक सदस्य के निवास पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान रीता लोखंडे, सुचिता काले, सुषमा महाड़िक, श्वेता भोंसले, अलका देशमुख, अलका जाधव, सुमन डुकरे, प्रतिभा सोनी, पूजा पांचाल, वनिता बाबर, मीना चव्हाण सहित अनेक महिलाएं शामिल हुईं। वहीं महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने स्वामी आत्मानंद सरोवर करबला तालाब चौबे कॉलनी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, स्वाति डबली, प्राची डोंनगांवकर, चारूशीला देव, गौरी क्षीरसागर, कुसुम काले उपस्थित रहीं।

आध्यात्मिक समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते के अनुसार शिव साईं हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें विनोद अग्रवाल, राणा अग्रवाल, प्रकाश बजाज, प्रताप पोपटानी, जीवन दम्मानी, विश्वनाथ अग्रवाल, डेजी अग्रवाल, सुधा कलवानी, नरेंद्रपाल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें डॉ. ओपी सोनी, रामदयाल अवधिया, हिमांचल परगनिया, डॉ. ओसी बिसेन, साधु राम, केके पाठक, हीराधर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

शनिवार को योगिनी एकादशी होने के कारण सुबह मंडल की आध्यात्मिक समिति के सदस्यों ने ऑनलाइन मोड पर अंतरराज्यीय स्तर पर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया। इस बार अलखनंदा नारद ने सभी को विष्णु सहस्त्रनाम का ऑनलाइन पाठ करवाया। इस दौरान अंजलि नलगुंडवार, अर्चना जतकर, अरुण पराड़कर, भावना सुमंत, दीपांजलि भालेराव, ज्योत्सना किरवई, मंजूषा मरकले, प्रणिता नलगुंडवार, रुचिता देशपांडे, संध्या खंगन, संजय मैराल, सुनीता जोशी सहित कई महिला सभासद ऑनलाइन मोड पर शामिल हुईं।
