नई गाड़ी खरीद गए थे मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने, वापसी में ट्रक से टकराई कार
2023-04-28 11:18 AM
269
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का एक परिवार नई गाड़ी खरीददर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ गया था। जहां अपनी नई कार की पूजा कराने के बाद वह परिवार लौट रहा था। इस बीच उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन का इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसा डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डौंडी विकासखंड के गीधाली गांव निवासी साहू परिवार अपनी नई कार स्विफ्ट डिजायर खरीद कर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पूजा कराने ले गए थे। मंदिर से पूजा अर्चना के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे। कार में 6 लोग सवार थे। रास्ते में गांव से पहले कार ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।
कार सवार चम्पा लाल साहू, अहिल्याबाई और खुशबू साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग यमुना साहू, रामजी साहू और भतीजा अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।