लखनपुर अस्पताल पहुंचे CMHO, औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब
2026-07-18 11:28 AM
16
सरगुजा। जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मी रमेश राजवाड़े ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और जवाब प्रस्तुत करने को कहा।
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा इसमें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।