छत्तीसगढ़

सावन उत्सव ‘ऋतू हिरवा, ऋतू बरवा’ में महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर द्वारा आज महाराष्ट्रीयन महिला सदस्यों के लिए श्रावण उत्सव ‘ऋतू हिरवा, ऋतू बरवा’ का हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल परिसर को श्रावण मास की हरियाली और पारंपरिक मराठी संस्कृति की थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मराठी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सदस्यों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, श्रीमती स्वरांजलि विनचुरकर और सुनीता चोपड़े आज के कार्यक्रम में सावन सुंदरी बनी।

श्रावण उत्सव के इस रंगारंग आयोजन ने सभी उपस्थित महिलाओं को आनंद, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए महाराष्ट्र मंडल की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष सराहना की गई। सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजक महाराष्ट्र मंडल को इस सफल कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।