छत्तीसगढ़

स्वाइन फ्लू को लेकर राजधानी में भी अलर्ट जारी.... प्रदेश में 28 एक्टिव मरीज

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के स्लाइन फ्लू ने अपने पैर पसार दिए है। राजधानी रायपुर में 3 नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 51 से बढ़कर 54 हो गया है। सक्रिय मरीज 6 से बढ़कर 9 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खुद से दवा न लेने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की है।

बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में 10 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। यह संक्रमण अब बलौदबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर जैसे नए जिलों में भी पहुंच चुका है। दुर्ग जिले में 3 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गई है, जिनमें से 4 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, 7 मरीज रायपुर के एम्स, एनएचएमएमआई, रामकृष्ण केयर और भिलाई के हाईटेक व बीएम शाह अस्पताल में भर्ती हैं।

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के कुल मामले बढ़कर 13 हो गए हैं। इनमें 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11 मरीजों का उपचार अपोलो अस्पताल में चल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिम्स में 8 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड और वेंटिलेटर तैयार कर डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।