महाराष्ट्र मंडल में तान्हा पोळा 11 सितंबर को... मिट्टी और लकड़ी के बैलों की सजावट होगी खास
रायपुर। सावन का महीना त्योहारों और उत्सवों का होता है। ऐसे में महाराष्ट्र मंडल की संस्कृति समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 सितंबर को शाम 4.30 बजे से तान्हा पोळा उत्सव का आयोजन किय़ा जा रहा है। इस अवसर पर मिट्टी और लकड़ी के बैल सजाओं स्पर्धा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें महाराष्ट्र मंडल के सभासदों के अलावा अन्य समाजों और संस्था के लोग भी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्कहै। स्पर्धा में शामिल सबसे अच्छी सवाजट वाले बैलों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
संस्कृति समिति की प्रमुख गौरी क्षीरसागर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन अलग-अलग आयु वर्गों के लिए होगी। पहला वर्ग तीन साल के बच्चों तक के लिए होगा। दूसरा वर्ग 4 से 9 साल तक के बच्चों के लिए होगा और तीसरा 10 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए है। प्रतियोगिता के लिए बैल की सजावट, प्रसाद, प्रतिभागी के परिधान से लेकर अन्य कई केटेगरी में अंक निर्धारित किए गए हैं। उसी के आधार पर प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान के प्रतिभागी के नाम घोषित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए इच्छुक प्रतिभागी गौरी क्षीरसागर 9713536407, प्रिया बक्षी 7000955854, समीर टल्लू 9200952502 और यशस्वी दंडवते 9630452889 से संपर्क अपना पंजीयन 7 सितंबर 2026 तक करा सकते है।