पूर्व पटवारी के घर ED की रेड, दो गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम
रायपुर। दुर्ग जिले के पूर्व पटवारी एवं पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश राजपूत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिकअधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में सिकोला फाटक स्थित बंगाली कॉलोनी पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि कमलेश राजपूत की दोनों बेटियां भी पटवारी हैं। कमलेश राजपूत पूर्व में पटवारी संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर जांच की जा रही है। ED की टीम द्वारा घर में दस्तावेजों और अन्य संबंधित जानकारी की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।