दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल गणेशोत्सव की रहेगी धूम... पूरे 10 दिन होंगे विविध कार्यक्रम

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में सोमवार 14 सितंबर सोमवार को प्रथम पूज्‍य श्री गणेश प्रतिमा की स्‍थापना की जाएगी। प्रतिमा स्‍थापना के साथ ही 90 सालों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप गणेशोत्‍सव के सभी 10 दिन हर आयुवर्ग के सभासदों और बच्‍चों के लिए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन की मुख्य लाबी में प्रथम पूज्‍य गणपति बप्‍पा की प्रतिमा की स्‍थापना सोमवार, 14 सितंबर को विकास तामस्‍कर और विनोद शेष करेंगे। प्रतिमा स्थापना का प्रभार मंडल की आध्‍यात्मिक समिति और संस्कृति समिति को सौंपा गया है।

मंगलवारः 15 सितंबर 2026

हिंदी नाटक जस्टिस का मंचनः मंडल की नाट्य समिति द्वारा हिंदी नाटक का मंचन किया जाएगा। जिसके दिग्दर्शक आचार्य रंजन मोड़क और लेखक पवन ओगले है।

बुधवारः 16 सितंबर 2026

नागरिक संवादः मंडल की साहित्य और परिवार परामर्श समिति द्वारा नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो जेन-जी और संस्कार विषय पर आयोजित होगा। 

गुरुवार  17 सितंबर 2026

सुलेख, चित्रकला और वाद-विवादः मंडल की युवा समिति और खेलकूद समिति की ओर से शालेय स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ सुलेख स्पर्धा, नगर स्तरीय चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

शुक्रवार 18 सितंबर 2026

सांस्कृतिक प्रस्तुतिः महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, दिव्यांग बालिका विकास गृह, महाराष्ट्र मंडल मेस, हाईटेक आंगनबाड़ी के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे से।

शनिवार 19 सितंबर 2026

मराठी संगीतः महाराष्ट्र मंडल की शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति और स्वालंबन समिति की ओर से शिवाजी महाराज की मासिक आरती के साथ अलंकार समूह भिलाई की ओर से मराठी संगीत की प्रस्तुति शाम 7 बजे से।

रविवार 20 सितंबर 2026

हिंदी नाटक मंचनः दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से हिंदी नाटक गगन की ओर निशाना का मंचन शाम 7 बजे से किया जाएगा।

सोमवार 21 सितंबर 2026

मराठी नाटक मंचनः दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से मराठी नाटक का मंचन शाम 7 बजे से। जिसमें डा. गिरीश ओक, सुकन्या मोने और समृद्धि तांबे नजर आएंगे।

मंगलवार 22 सितंबर 2026

विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमः मंडल की शिल्पकला समिति एवं संस्कृति समिति द्वारा स्व.मंगला अरुण कुसरे स्मृति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2.30 से शाम 7 बजे तक। इसमें मंडल के आजीवन सभासद सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

बुधवार 23 सितंबर 2026

महिला केंद्रों का भजनः महाराष्ट्र मंडल की कराओके गायन समिति द्वारा मंडल के सभी महिला केंद्रों द्वारा स्व. मंगला अरुण कुसरे स्मृति में भजन का आयोजन दोपहर 2.30 से शाम 7 बजे तक।

गुरुवार 24 सितंबर 2026

नगर स्तरीय स्व. कमल ताई शेष स्मृति सुगम संगीत स्पर्धा का आयोजन मंडल की कराओके समिति द्वारा दोपहर 3.30 बजे से।

शुक्रवार 25 सितंबर 2026

श्री गणेश विसर्जन, हवन, प्रसाद वितरण शाम 7 बजे से।