दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मनीष गोवर्धन छत्तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल में लेखाशास्‍त्र के संयोजक

 0- महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्कूल के प्राचार्य गोवर्धन को शकुंतला फाउंडेशन ने भी दिया आचार्य शिरोमणि सम्‍मान

 
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की ओर से संचालित संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन को छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने पाठ्य चर्चा समिति के लेखाशास्‍त्र विषय (हायर सेकंडरी) में संयोजक नामांकित किया है। मंडल की सचिव पुष्‍पा साहू के हस्‍ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि गोवर्धन इस पद पर अगले तीन सालों के लिए संयोजक बनाए गए हैं। 
 
शिक्षाविद् मनीष गोवर्धन सन् 2006 से लेखाशास्‍त्र में संयोजक का दायित्‍व निभा रहे हैं और उनके समर्पित कार्यों व सुझावों का लाभ निरंतर छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल को मिल रहा है। बताते चलें कि हाल ही में मनीष गोवर्धन को शकुंलता फाउंडेशन छत्‍तीसगढ़ ने साल 2026 का आचार्य शिरोमणि सम्‍मान से नवाजा है। फाउंडेशन की अध्‍यक्ष स्मिता सिंह ने बताया कि मनीष गोवर्धन को यह सम्‍मान शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया गया है। 
 
इधर महाराष्ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, शाला प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख सहित तमाम पदाधिकारियों ने प्राचार्य गोवर्धन को छत्तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की पाठ्य चर्चा समिति के लेखाशास्‍त्र विषय में संयोजक नामांकित किए जाने पर बधाई दी है। साथ ही उन्‍हें हाल ही में शकुंलता फाउंडेशन की ओर से आचार्य शिरोमणि सम्मान मिलने को भी महाराष्‍ट्र मंडल का सम्‍मान निरूपित करते हुए उन्हें मंडल का गौरव बताया है।