छत्तीसगढ़

न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज का महर्षि विद्या मंदिर – 1 में मेगा डेंटल स्क्रीनिंग कैंप, 867 स्टूडेंट्स और स्टाफ की हुई जांच

बिलासपुर – सकरी स्थित न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज की ओर से महर्षि विद्या मंदिर-1, बिलासपुर में दो दिवसीय डेंटल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को आयोजित इस कैंप में स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ के दांतों एवं ओरल हेल्थ की जांच की गई।

कैंप चेयरमैन श्री प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी श्री अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 867 स्टूडेंट्स और स्टाफ की स्क्रीनिंग की। इस दौरान विद्यार्थियों की दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान की गई।

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट की फैकल्टी डॉ. स्वाति अग्रवाल ने स्कूल के शिक्षकों और बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक, संतुलित डाइट और नियमित ओरल हाइजीन बनाए रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

स्क्रीनिंग के दौरान कई विद्यार्थियों में डेंटल कैरीज़, एंटीरियर क्राउडिंग और मैलोक्लूजन जैसी दंत संबंधी समस्याएं सामने आईं। विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच कर उन्हें उनकी समस्या के अनुसार आवश्यक दंत देखभाल और उपचार संबंधी सलाह दी।
 

कैंप में डॉ. विनी, डॉ. जानवी, डॉ. जॉयदीप, डॉ. स्तुति, डॉ. साक्षी, डॉ. सहज और डॉ. सचेत ने विद्यार्थियों और स्टाफ की स्क्रीनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल के जरिए बच्चों में दांतों की नियमित देखभाल और ओरल हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।