छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर में 'मराठीत निवेदन - एक कला' वर्कशॉप का आय़ोजन

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर के महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर  और राज्य मराठी विकास संस्था, मुंबई द्वारा संयुक्त रुप से दो दिवसीय ​'मराठीत निवेदन - एक कला' (कार्यशाळा) वर्कशॉप का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को किया गया। ​वर्कशॉप में  मराठी रंगमंच, टीवी कलाकार और मराठी कार्यक्रमों के प्रसिद्ध सूत्रधार मंच संचालक विघ्नेश जोशी (मुंबई) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के शुरुवात में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष द्वारा विघ्नेश जोशी एवं मुख्य अतिथि कपूर वासनिक जी का स्वागत से  किया गया।

बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष गजानन वासुदेव फड़के ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय दिया। महाराष्ट् मंडल सचिव समीर भूरंगी ने पहले दिन के कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक व अतिथियों का आभार प्रगट किया। वहीं दूसरे दिन 'मराठीतील गीत-काव्य: एक समग्र चिंतन' प्रस्तुति किया गया। दूसरे दिन का पहले सत्र मराठी काव्य परंपरा के अंतर्गत विविध शैलीं के काव्य रचना, मुक्त छंद व छंदोबद्ध कविता की प्रस्तुति वक्ताओं ने दी। जिसके प्रमुख वक्ता कविवर्य प्रमोद जोशी. (देवगड कोंकण) थे।  दूसरे सत्र का शुभारंभ शाम 7.30 बजे किया गया। जिसमें मराठीतील गीत-काव्या की संगीतात्मक प्रस्तुति दी गई। ​मराठी भाषा के प्रख्यात साहित्यकार कवि राम गणेश गडकरी, आचार्य अत्रे,  बा. भ. बोरकर,  ग. दि. माडगूळकर,  पु. ल. देशपांडे और वसंत बापट जी के काव्यों  की संगीतात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा होने के कारण कार्यक्रम के उपरांत दर्शकों को प्रसाद का वितरण किया गया।