छत्तीसगढ़

CG NEWS : बाल—बाल बची भाजपा महिला विधायक... पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार... शादी में शामिल होने निकली थीं

धमतरी जिले से भाजपा विधायक रंजना साहू शुक्रवार दोपहर अपनी कार से देवभोग के निकली थी। इसी दरमियान गरियाबंद में वो एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा एक हाईवा को साइड देने की वजह से होना बताया जा रहा है। हादसे में विधायक की जान बाल-बाल बच गई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे के आस-पास रंजना साहू और भाजपा अध्यक्ष देवभोग में आयोजित भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नेशनल हाईवे 130 पर कोदोमाली मोड़ के पास वे पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि देवभोग की तरफ से तेज रफ्तार में हाईवा आ रहा था। उसे ही बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने साइड देना चाहा। मगर इसी दौरान विधायक की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे चली गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
 

 

राहत की बात ये रही कि भाजपा विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से सभी को मैनपुर अस्पताल लाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।