छत्तीसगढ़

Naxal in Chhattisgarh: IED की चपेट में आया ITBP का जवान, घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सर्चिंग में निकला ITBP का एक जवान IED की चपेट में आने से घायल हो गया। जवान को मामली चोटें आई है।  बताया जा रहा है कि जवानों की एक टुकड़ी रूटीन सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान हादसा हुआ। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह आईटीबीपी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। धनोरा के जंगलों में जवान का पैर प्रेशर आईईडी में रखा गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ। आईईडी ब्लास्ट के कारण जवान को मामूली चोटें आई है। 
 
घटना के बाद जवानों के टुकड़ी ने आसपास के इलाकों की सर्चिंग की तो उन्हें एक जिंदा आईईडी मिला। जिसे टीम ने डिफ्यूज किया। जवान मौके पर अभी भी सर्चिंग कर रहे है।