राज्यसभा सांसद फूलोदेवी ने उठाया बड़ा कदम... अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा... इस्तीफे में लिखा यह
2023-07-18 01:13 PM
394
रायपुर। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेताम ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा को अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस कदम को लेकर प्रदेश में सियासी चर्चा गर्म हो गई है। बता दें कि फूलोदेवी विगत सात सालों से प्रदेश महिला कांग्रेस के दायित्व का निर्वहन करती आ रही हैं।
इधर, फूलोदेवी नेताम ने अपने इस्तीफे में सात साल के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका दिए जाने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहने की बात कही है।

चुनावी साल में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे को लेकर बड़े स्तर पर चर्चा का दौर जारी है। हालांकि फूलोदेवी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है और उन्होंने चुनावी समर में कार्यकर्ता के हैसियत से काम करते रहने की बात कही है।