छत्तीसगढ़

बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ में सामूहिक सत्यनारायण पूजा 6 अगस्त को

रायपुर। पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। मान्यता है कि अधिकमास में की गई पूजा-पाठ, यज्ञ, व्रत-उपवास अन्य महीनों के मुकाबले 10 गुना फलदायी होते हैं। महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर की ओर से पारिजात कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में सामूहिक सत्यनारायण पूजा का आयोजन 6 अगस्त को सुबह  10 बजे से किया जा रहा है।

महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के सचिव समीर भुरंगी ने बताया कि इस सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा के लिए अभी तक 30 दंपतियों ने अपना नामांकन कराया है। साथ ही समाज के कुछ सदस्य जो पूजा में अपनी उपस्थिति देने में असमर्थ हैं, वो पुरुषोत्तम मास में होने वाले इस सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजन में लगने वाले वस्तुओं का दान कर पूजा में सहयोग कर रहे है।

समीर भुरंगी ने आगे बताया कि यह सम्पूर्ण पूजा पंडित मधुसूदन अड़बे के मार्गदर्शन में सुबह 10 बजे मंडल प्रांगण में प्रारंभ हो जाएगी। आयोजन को लेकर मंडळ के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।