सिकासेर बांध के 5 गेट खोले गए..... बढ़ा पैरी नदी का जलस्तर
रायपुर। राजधानी रायुपर सहित पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रदेश के कई बड़े जलाशय 90 फीसद तक भर चुके है।
गरियाबंद का एक मात्र वृहद सिंचाई बांध सिकासेर 90 प्रतिशत से ज्यादा भर चुका है। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण डैम के 5 गेट खोले गए हैं। 6,264 क्यूसेक छोड़ा पानी जा रहा है, बढ़ते जल स्तर के चलते पानी छोड़ा गया है, 13 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। पैरी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।