स्वतंत्रता दिवस पर दो बडे हादसे... पांच लोग डूबे, दो छात्रों सहित तीन की मिली लाश
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में दो बड़े हादसे में हुए। हादसे में दो छात्रों समेत 5 की मौत हो गई। जांजगीर में जहां डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, वहीं राजनांदगांव में भी मनगटा में डूबने से तीनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही शव को राजनांदगांव में निकाला जा सका है, दो की तलाश अभी जारी है। घटना सोमनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव का मनगटा एक टूरिस्ट स्पॉट है, वीकेंड और छुट्टी के दिन यहां काफी लोग आते हैं। हालांकि पत्थर खदान की वजह से ये क्षेत्र काफी खतरनाक है, आये दिन यहां हादसे होते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त पर काफी लोग पिकनिक मनाने और घूमने के लिए आये हुए थे। इसी दौरान मनगटा में हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पिकनिक मनाने आये मनगटा खदान में तीन लोग डूब गये।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की गयी। इस घटना में अभी तक एक शव को गोताखोरों ने निकाल लिया था, जबकि 2 की तलाश अभी भी जारी है।