छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... कई जिलों में रेड अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बुधवार से बदला हुआ है। बीते चार दिनों से प्रदेश के हर हिस्से में रूक—रूककर ही सही, पर हल्की, मध्यम और तेज बारिश हुई है। इससे वातावरण में छाई शुष्कता कमजोर हुई है, तो उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 

वहीं अब रायपुर मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में दोपहर से घनघोर घटा लिए मौसम नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर शामिल है। वहीं, बलरामपुर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, देहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।