छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड.... रायपुर और भिलाई में टीम ने दी दबिश... दोनों जगहों पर चल रही जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय  ने छापेमारी की है। ईडी की रेड पड़ते ही प्रदेश में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर में दो जगहों और भिलाई में एक जगह पर दबिश दी है। तीनों स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की तड़के सुबह रायपुर में दो और भिलाई में एक ठिकाने पर ईडी ने छापा मारा है। जिसमें रायपुर के अशोका रत्न स्थित 32 बंगला में कारोबारी दम्मानी के यहां ईडी टीम पहुंची है। बताया जा रहा कि ये शहर के हवाला कारोबारी हैं। वहीं स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष भाटिया के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

इसके साथ ही भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां ईडी  का छापा पड़ा है। ये ट्रांसपोर्टर हैं और पिछले दिनों महादेव एप सट्टे में भी इनका नाम आया था।