छत्तीसगढ़

तीन दिनों तक ग्रामीण को बनाए रखा बंधक... फिर उतार दिया मौत के घाट... छत्तीसगढ़ में वारदात

बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। हालांकि नक्सलियों के भय से परिजनों ने घटना की जानकारी थाने में अब तक दर्ज नहीं कराई, जिसकी वजह से पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम का नक्सलियों ने 18 अगस्त को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। अपहरण के तीन दिनों बाद रविवार की मध्य रात को रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। नक्सली भय के चलते परिजनों ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराये जाने से पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है।