छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, रायपुर लाने के दौरान तोड़ा दम

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से कैंप लौटा था। जिसने ड्यूटी पर लौटते ही आत्मघाती कदम उठा लिया। गोली लगने के बाद घायल जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई
 

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला का हैं। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में 195वीं बटालियन में गुनीन दास की पोस्टिंग थी। मूलतः असम का रहने वाला गुनीन दास एक दिन पहले ही छुटटी से डयूटी पर लौटा था। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। कैम्प में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
जहां से चिंताजनक हालत में जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।