छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आई फ्लू का कहर जारी... बालक आश्रम के 39 बच्चे चपेट में... दूसरे बच्चों से किया गया अलग

धमतरी। छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ही जलजनित बीमारियों का प्रकोप भी दिखाना शुरू हो चुका है। इसमें सबसे अधिक आईफ्लू का प्रकोप है जिसने प्रदेश के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। धमतरी जिले में भी आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस का संक्रमण लोगों में तेजी से फैल रहा है। बड़े से लेकर बच्चे सभी इसकी चपेट में आ रहे है। वहीं अब धमतरी के नगरी वनांचल इलाके के करैहा,नयापारा बालक आश्रम के 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में आ गये है। जिनका चेकअप कर सभी को आई ड्रॉप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि छात्रावास में कुल 56 बच्चे है जिनमें से 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में है। अधीक्षक ने बताया कि जब बच्चों के पैरेंट्स को इस बात की जानकारी हुई तो ,कुछ पालक आश्रम पहुँचकर कुछ बच्चों को साथ ले गये। वहीं इस मामले में हेल्थ अधिकारी पूर्वा देवांगन ने बताया कि 39 बच्चों को आई फ्लू जैसा लक्षण है आँखें लाल हो गयी है सभी का चेकअप कर आई ड्रॉप दिया गया है। वहीं जिन बच्चों को नहीं हुआ है उनको एहतियातन के तौर पर अलग रखने को कहा गया है।