छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन में छुट्टी की नहीं मिली इजाजत... दीवार फांदकर छात्रावास के घर पहुंच गए बालक... अधीक्षक पर लटक रही तलवार

कवर्धा। एक दिन के अंतराल के बाद भाई—बहनों के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आ रहा है। इस बीच कवर्धा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां आदिवासी बालक छात्रावास के 11 बच्चे दीवार फांदकर भाग निकले। इसके पीछे जो वजह सामने आई, वह रक्षाबंधन का त्यौहार ही है। 

दरअसल, आदिवासी बालक छात्रावास के बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। इस बात से नाराज बच्चों ने हर हाल में अपने घर जाने का फैसला कर लिया और मौका मिलते ही 11 बच्चे दीवार फांदकर अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। पूरा मामला आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर का है, जहां के अधीक्षक के बारे में जानकारी सामने आई है कि वे अक्सर नदारद रहते हैं। 

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अपने गांव पैदल ही निकल पड़े। जब बच्चों के फरार होने की खबर मिली, तो आनन फानन में छात्रावास के चपरासी ने बच्चों को वापस लाने का इंतजाम किया, जबकि छात्रावास के जिम्मेदार कुंभकरणीय नींद में सोए हुए हैं।