छत्तीसगढ़

ईडी अधिकारियों की कार में तोड़फोड़ करने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 में ईडी अफसरों की टीम ने छापेमारी की थी। तब भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था और कार में तोड़फोड़ की गई थी। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

बता दें कि  मामला 23 अगस्त का है, जब ईडी की टीम भिलाई 3 स्थित आशीष वर्मा के निवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। तब उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी। वे नारेबाजी कर रहे थे, फिर भीड़ ने अफसरों को जमकर दौड़ाया था और कार में भी पत्थर मारकर तोड़फोड़ की गई थी। यही नहीं, सीआईएसएफ के जवानों के साथ भी धक्कामुक्की की गई थी।

इस मामले में ईडी के अफसरों ने दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा को ईमेल के जरिए और बाद में बतौर सबूत तस्वीरों के साथ लेटर भेजा था। इसमें पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की बात कही गई थी। वहीं इस लेटर व ईमेल के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।