CG CRIME NEWS : दहेजलोभी पति के साथ... ससुराल वालों के खिलाफ... वकील पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
2023-08-30 12:16 PM
310
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी अंजली शर्मा ने अपने पति सहित ससुराल के 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। जगदलपुर निवासी अंजली शर्मा बिलासपुर हाईकोर्ट में पंजीकृत अधिवक्ता है। साल 2021 में वकालत की पढ़ाई के बाद उसकी शादी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर निवासी शिवम राय के साथ हिन्दू रीति—रिवाज से हुई थी।
बताया जा रहा है कि शिवम नोएडा के किसी प्राइवेज फर्म का मुलाजिम है। शादी के समय अंजली के पिता ने 19 लाख 35 हजार नगदी के अलावा लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरात दिए थे। मोटी रकम और पढ़ी—लिखी पत्नी मिलने के बावजूद शिवम और उसके परिवार वालों की दहेज की भूख शांत नहीं हुई, तो उन्होंने और पैसों की मांग करते हुए अंजली को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में पति सहित ससुराल वालों ने नोएडा में 25 लाख रुपए के फ्लैट, इनोवा कार और नगदी 10 रुपए की मांग रखी। इसके अलावा फ्रीज, वाशिंग मशीन और एसी के लिए भी अंजली पर मायके से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। साथ ही बताया कि पैसे की मांग के लिए पति शिवम शराब पीकर मारपीट भी करने लगा था, तब उसके पिता ने किसी तरह से 85 हजार रुपए की व्यवस्था की।
इसके बाद भी लोभी पति और उसके परिवार वालों की दहेज की क्षुधा जब शांत नहीं हुई, तो अंजली के परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए उसे छोड़ दिया, तब अपने घर जगदलपुर पहुंचकर अंजलि ने पति सहित 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।