साइंस कॉलेज से एमएससी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी... परिजनों के नाम पर छोड़ा सुसाइड नोट... अंत में लिखा जय श्रीराम
2023-09-02 03:14 PM
709
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा साइंस कॉलेज के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। माता, पिता और छोटे भाई के नाम से लिखे सुसाइड नोट में छात्र ने माफी मांगते हुए पढ़ाई नहीं हो पाने की बात का उल्लेख किया है। छात्र सरकंडा इलाके के राजीव विहार क्षेत्र में रहता था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र धनेश्वर जायसवाल मूलत: जांजगीर के पिरदा का निवासी था। बिलासपुर के सरकंडा साइंस कॉलेज में वह एमएससी की पढ़ाई कर रहा था और राजीव विहार कॉलोनी में निवासरत था।

अपनी कॉपी के पन्ने में उसने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने माता, पिता और छोटे भाई से कहा है कि 'मैं किसी की वजह से नहीं, अपनी से यह कदम उठा रहा हूं'। इसके अलावा सुसाइड नोट में 'पढ़ाई नहीं हो पाने' की बात का जिक्र किया गया है।