छत्तीसगढ़

AICC के नए सदस्यों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ के ये नेता हुए शामिल

रायपुर।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी AICC के लिए नए सदस्य बनाए है, जिसमें छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित 52 नेताओं को शामिल किया गया है।

इसमें सह निर्वाचित और चयनित सदस्यों के नाम शामिल है। सभी मेंबर अगामी CWC चुनाव के लिए वोट करेंगे इसमें सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को भी AICC का मेंबर बनाया गया है।  साथ ही सभी मंत्रियों के नाम भी शामिल है।

AICC की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मकराम, विस अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रवींद्र चौबे, संतराम नेताम, मो. अकबर, प्रेमसिंह टेकाम, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्रकुमार, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, देवेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, अमितेश शुक्ला, अरूण वोरा, कुलदीप जुनेजा, राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, केटीएस तुलसी, दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, देवकी कर्मा, राम गोपाल अग्रवाल, गुरुमुख सिंह होरा, गिरिश देवांगन, रवि घोष, अरुण सिंघानिया, पीयुष कोसरे, फूलोदेवी नेताम, आकाश शर्मा,  अरुण ताम्रकार, नीरज पांडे, छाया वर्मा, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, राजेंद्र तिवारी, पुष्पा देवी सिंह, प्रतिमा चंद्राकर, सुशील आनंद शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, अंबिका मरकाम, सुमित्रा धृतलहरे, अरुण सिसोदिया शामिल है।