छत्तीसगढ़ में बर्खास्तगी की एक और जम्बो लिस्ट... 81 कर्मियों को सेवा से किया गया बाहर... 14 निलंबित
2023-09-06 09:28 AM
450
कोरबा। अपनी हक की लड़ाई के लिए आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार लगातार चल रही है। छत्तीसगढ़ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु की थी। शासन—प्रशासन ने एस्मा के तहत सभी कर्मचारियों को सेवा में लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखा, जिसके चलते अब सभी जिलों में बर्खास्तगी का दौर जारी है।
कोरबा जिले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अब वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल में गए 81 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 14 कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
बता दें कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कर्मचारी विगत 21 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे हैं। 337 कर्मचारियों के काम बंद हड़ताल पर चले जाने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था की बिगड़ती दशा को देखकर राज्य शासन ने एस्मा लगाने के साथ एफआईआर व बर्खास्तगी का निर्णय लिया। सरकार के सख्त रवैये को देखते हुए चार दिन पहले ही 164 कर्मचारी काम पर लौट गए थे। शेष बचे 173 कर्मचारियों को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक काम पर वापस लौटने का समय दिया गया था।