BREAKING NEWS : शिवनाथ नदी में गिरी कार... पांच लोग थे सवार... सभी की डूबने की आशंका... रेस्क्यू जारी
2023-09-06 11:27 AM
510
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकल सामने आई है, जिसके मुताबिक एक तेज रफ्तार कार शिवनाथ नदी में गिर गई है। प्रत्यक्ष सूत्रों के मुताबिक कार राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ है। नदी में गिरी कार में पांच लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है, जिसमें पति—पत्नी के अलावा तीन बच्चे होने की बात कही जा रही है।
खबर के मुताबिक राजनांदगांव से आ रही कार दुर्ग शिवनाथ नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोग सवार थे। दुर्ग के पुलगांव नाका में हुए इस हादसे के बाद शिवनाथ नदी में गिरी कार को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हादसा बीती देर रात का बताया जा रहा है, लेकिन रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आज सुबह से मौके पर डटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद कार को नदी से बाहर लाने में सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है।