छत्तीसगढ़

शराब पीने से तीन लोगों की मौत... महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश... जान से हाथ धो बैठे दो अन्य

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में शराब सेवन की वजह से लगातार हो रही मौतों का यह तीसरा मामला हाल—फिलहाल में सामने आया है। हालांकि इस मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन इस वारदात में महिला के पति के अलावा दो अन्य को भी जान से हाथ धोना पड़ गया है। 
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा के परसाहीबाना गांव से सामने आया है। जहां शराब सेवन की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपने पति को मारने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। महिला ने बताया कि पति की मारपीट करने से वह परेशान थी। इस घटना में अन्य 2 लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।