छत्तीसगढ़

रेलवे महाराष्ट्र मंडळ गणेश पंडाल में बच्चों को वरिष्ठों का सम्मान.... कीर्तन की बहीं गंगा

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित रेलवे महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा रामदास नगर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव समिति ने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि किशोर निखारे (डेप्युटी सीसीएम एसईसीआर बिलासपुर थे ।

रेलवे महाराष्ट्र मंडळ के सचिव नीरज जोशी ने बताया का दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंडळ अध्यक्ष मोहन देवपुजारी ने मुख्य अतिथि किशोर निखारे का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इसके पश्चात समारोह में शिक्षा, संगीत और क्रीडा के क्षेत्र में महारत हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सन्मान्निय प्रतिभूतियों का प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

नीरज जोशी ने बताया कि मंडल ने चि.आयुष हळवे, कु.श्रेया मोडक, कु.शांभवी पागे, कु.आर्चिषा सतर्के, चि.आदित्य मेंढेकर, कु.गौरी कोन्हेर, कु.तन्वी कुर्डे, कु.अनुभुती हार्डीकर, चि.श्रेयांश कुर्डे, कु.रेवा दिग्रस्कर, कु.सेजल खंगन, चि.अभिनव मोने , चि.पियुष जोशी, कु.आर्या जोगळेकर, कु.आर्या कोरान्ने, चि.अनय नगरकर, चि. आराध्य नगरकर, चि.अनिकेत कायरकर, चि.अमेय कायरकर के साथ प्रिती पानसे एवं रुचि दिग्रस्कर (आदर्श शिक्षिका),  आशिष डेग्वेकर (आदर्श प्राचार्य), विद्या गोवर्धन.. (सामाजिक क्षेत्र),  संगिता परमानंद (साहित्य क्षेत्र)  वैशाली भुरंगी (संगीत क्षेत्र) के लिए सत्कार किया गया। कार्यग्क्रम का संचालन शुभांगी मोने एवं मंजिरी शास्त्री ने किया। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन

गणेशोत्सव  के दौरान मिरज से पधारे श्री ह.भ.प.कौस्तुभ बुआ  द्वारा भगवान श्रीगणेश की कथा को सांगितात्मक प्रस्तुति दी गई। उन्हे हार्मोनियम पर डां.प्रमोद संत एवं तबले पर पाडुरंग लवटे ने संगत दी। इसके साथ गणेशोत्सव के छठवें दिन सुबह 12 बजे श्रीगणेश  की आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। जिसमें भक्तों को बिठाकर भोजन कराया गया।