छत्तीसगढ़

दिल्ली के ज्वेलरी दुकान मे करोड़ों की चोरी के आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार.... साढ़े 18 किलो सोना सहित करोड़ों के आभूषण बरामद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू व सिविल लाईन थाने के टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र, दुर्ग के एक घर से लोकल दुर्ग व रायपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा।

उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामले में चोरी गए 12.50 लाख की जब्त के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी की रिपोर्ट के लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे आदि ज्वेलरी भी तलाशी में मिली।

दिल्ली पुलिस को सूचना मिलते ही वो भी देर रात पहुंची थी। कल ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख जुमला माल के साथ पकड़ा जहां से लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था।