छत्तीसगढ़, सहित पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान आज, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की पीसी
रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनावों की तारीखों का आज केंद्रीय चुनाव आयोग ऐलान करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता होगी। जिसमें पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी किया जाएग।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है। वहीं नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

5 राज्यों में इस दिन खत्म हो रहा कार्यकाल; 2023 के आखिर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम में 17 दिसंबर, छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी, राजस्थान में 14 जनवरी और तेलंगाना में 16 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हिन्दी पट्टी राज्य हैं।