छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू... छत्तीसगढ में 7 और 17 नवंबर को होगा मतदान

रायपुर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही  भी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा। वहीं तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

मध्य़ प्रदेश में 7 नवंबर को मतदान होगा। 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ मध्यप्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। दो नवंबर तक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकेंगे। 7 नवंबर मिजोरम में चुनाव, 7 नवंबर को एमपी सीजी में  भी चुनाव, 23 नवंबर को राजस्थान में चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले आज शाम 4 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगी। पत्रकार-वार्ता में छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।