रायपुर जिले में बढ़े 2.60 लाख वोटर... जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र
रायपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी व कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने मतदान की तैयारियों पर कहा कि रायपुर जिले में कुल 7 विधानसभा हैं। पिछले चुनाव से जिले में इस बार 2 लाख 60 हजार वोटर बढ़े हैं। जिले में 1,869 मतदान केंद्र हैं। शहरी मतदान केंद्र ज्यादा हैं। एक मतदान केंद्र में औसत 1006 मतदाता हैं। जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्टर परिसर स्थित सभा कक्ष में प्रेसवार्ता में विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पिछले चुनाव से जिले में 2.60 लाख वोटर बढ़े हैं। जिले में 1,869 मतदान केंद्र हैं। जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जिले में 18 वर्ष वाले 45 हजार मतदाता हैं। वहीं 22 साल वाले 1 लाख 10 हजार मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 1869 मतदान केंद्र में से 934 में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। जिले में 72 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 69 फ्लाइंग स्कार्ट की टीम होगी। जिले में 140 लोगों की एक टीम है, जो राजनीतिक दलों की खर्च का आकलन करेगी।
डॉ. भूरे ने बताया, इस बार जितनी भी मतदान केंद्र में रेड कोस्टिंग होगा, वह केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेगा। सात मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र 7 होंगे। जिले में पर्याप्त संख्या में ईटीवीएम उपलब्ध है। इस बार 69 स्टेरिक्स टीम बनेगी और घेरा बंदी करेंगे। नामांकन परिसर में फॉर्म लिए जायेंगे। सात विधानसभा के फोम करेंटर परिसर में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया, मतदान दल और एमर्जेसी सर्विसेज को पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसकी नई व्यवस्था है। बुजुर्गों के लिए 80 प्लस वाले लोगों के लिए दो लोगों का पोलिंग दल बनेगा। वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी के साथ शेड्यूल दिया जाएगा। 935 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। CO ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी।
चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 1869 बूथ हैं। 6 बूथ को हमने संवेदनशील माना है। 144 प्रभावशील रहेगा। सभा के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक रहेगी। 1800 लाइसेंस हथियार को जमा करने के निर्देश दिए हैं। कल से चार सरहद पर नाके प्रभावशील कर दिए हैं। चुनाव में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। गुंडे बदमाश की लिस्ट अपडेट किया गया है। नए लोग जो पिछले कई समय से अपराधी है, कई लोगों को जिला बदर भी किया जाएगा। स्थानीय वारंटी को पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।