छत्तीसगढ़

कोरबा में सोना-चांदी और भिलाई में ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो पैडलर गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने के लिए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर के नेतृत्व में 15 अक्टूबर को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद किया गया।

उक्त सोने-चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 1.926 किलोग्राम कुल कीमती 306000.00 (तीन लाख छः हजार) को 102 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त किया गया।

वहीं दूसरी ओर भिलाई  में आचार सहिंता लगते ही अपराधियों और नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी बीच नशीली ब्राउऩ शुगर के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है।