छत्तीसगढ़

कांकेर में जवान की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा... प्रेमिका ने दी थी यह धमकी

रायपुर। कांकेर जिले में सीएएफ जवान द्वारा किए खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि CAF जवान अपनी प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या की थी। प्रेमिका ने जवान की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। 

मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रेमिका ने जवान से ब्लैकमेल करके कई रुपए ऐंठ लिए थे। जिससे परेशान होकर जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हल्बा चौकी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि CAF जवान चंद्रशेखर यादव खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। आत्महत्या करने वाला जवान बीजापुर CAF के 15वीं वाहिनी का था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जवान का शव पीएम के लिए भेज दिया।