छत्तीसगढ़

रायपुर के दो सीए के घर पहुंची इनकम टेक्स की टीम... चल रही जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी मौसम के बीच ईडी और आईटी की सक्रियता पर उठ रहे सवाल के बीच एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग ने रायपुर में छापेमारी की है। इनकम टैक्स टीम की इस कार्रवाई की एक बार फिर चर्चा हो रही है।

बता दें कि इस बार इनकम टैक्स ने रायपुर ब्लास्ट के संचालक संजय चौधरी, वॉलफ़ोर्ट ग्रुप के अनिल पारख समेत सीए अमिताभ अग्रवाल और सीए जौहरी के ठिकानों पर पहुंची है। वहीं खबरों के अनुसार छापा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दिल्ली टीम ने मारा हैं। सभी स्थानों पर टीम जांच कर रही है।